30 दिसंबर को आरा ग्राम पहुंचेंगे जयराम महतो, आगमन की तैयारियों को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक

बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत मगध विस्थापित क्षेत्र के आरा ग्राम में 30 दिसंबर 2025 को जेएलकेएम सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो के प्रस्तावित आगमन को लेकर ग्रामीणों एवंकार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण शंभु प्रसाद ने की, जबकि संचालन रवि प्रकाश द्वारा किया गया। बैठक में विधायक जयराम महतो के आगमन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी विस्थापित एवं प्रभावित ग्रामीणों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। साथ ही स्वागत, सुरक्षा, मंच व्यवस्था एवं जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को लेकर भी चर्चा की गई।इस अवसर पर जेएलकेएम के महासचिव मुकेश राम, सदस्य राहुल कुमार, मनोज साव, गोपाल यादव, दुर्गा उरांव, मुकेश कुमार, भोला कुमार, अरुण यादव, किशोर राम, प्रकाश राम, कुलेश्वर राम, नरेश यादव, शिवनारायण प्रसाद, रूपलाल राणा, लखन साव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि विधायक जयराम महतो के आगमन से विस्थापित क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा और समाधान की दिशा में ठोस पहल होगी।
📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!
🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करेंझारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर



