JHARKHNAD NEWSLATEHARLOCAL NEWS

महुआडांड़ में हर्ष का माहौल,प्रखंड सांसद प्रतिनिधि भूनेश्वर प्रसाद ने दी  नव नियुक्त अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि संजय जायसवाल को बधाई


महुआडांड़। चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह द्वारा महुआडांड़ भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल को अनुमंडल प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने से क्षेत्र में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल है। इस नियुक्ति को संगठनात्मक मजबूती और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।नियुक्ति की घोषणा के बाद महुआडांड़ प्रखंड सांसद प्रतिनिधि भुनेश्वर प्रसाद ने संजय जायसवाल को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि संजय जायसवाल का संगठनात्मक अनुभव, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय और क्षेत्र की समस्याओं की गहरी समझ उन्हें इस दायित्व के लिए पूरी तरह उपयुक्त बनाती है। उनके नेतृत्व में क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और आम जनता की समस्याएं मजबूती से सांसद तक पहुँचेंगी।
स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी इस नियुक्ति का स्वागत किया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि संजय जायसवाल लंबे समय से जमीनी स्तर पर सक्रिय रहे हैं और जनसंपर्क में उनकी अच्छी पकड़ है, जिसका लाभ पूरे अनुमंडल को मिलेगा।
वहीं नवनियुक्त अनुमंडल प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने सांसद कालीचरण सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों और सांसद कार्यालय तक पहुँचाया जाएगा तथा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।इस नियुक्ति के बाद महुआडांड़ क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Advertisement

📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!

🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

झारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर

JharTimes Desk

JharTimes Digital Media: Your Authentic Source for Jharkhand News & Updates. Your premier destination for the latest and most reliable news from across Jharkhand! We are a dedicated local news agency committed to bringing you timely, accurate, and in-depth coverage of everything happening in the state.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button