JHARKHNAD NEWSLATEHARLOCAL NEWS

स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित युवा, सशक्त राष्ट्र की ओरसंत जेवियर्स कॉलेज, महुआडांड़ में राष्ट्रीय युवा दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न

महुआडांड़। संत जेवियर्स कॉलेज, महुआडांड़ में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस हर्षोल्लास, प्रेरणा और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर एम. के. जोस ने कहा कि युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का विकास ही राष्ट्र निर्माण की सबसे सुदृढ़ नींव है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं को सही दिशा देने में मार्गदर्शक हैं। साथ ही उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ चरित्र निर्माण पर विशेष ध्यान देने की अपील की।इस अवसर पर प्रो. अंकिता एक्का ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस केवल एक औपचारिक समारोह नहीं, बल्कि युवाओं को अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का बोध कराने का महत्वपूर्ण अवसर है। स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात कर युवा समाज और राष्ट्र को सशक्त बना सकते हैं।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।
सोलो सांग (वोकल) में ज्योति कुजूर, सेमी सोलो वोकल में प्रियंका टोप्पो, ग़ज़ल प्रस्तुति में अश्विन तिर्की, ट्राइबल सांग में अमृत नागेसिया, सोलो क्लासिकल डांस में अंचलता किस्पोटा तथा सेमी-क्लासिकल डांस में सृष्टि निकिता कच्छप ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन और उनके प्रेरणादायी विचारों को सशक्त रूप में प्रस्तुत किया गया।वक्ताओं ने विवेकानंद के अमर संदेश — “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको” — को आज के युवाओं के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताया।कार्यक्रम में डॉ. फादर समीर, डॉ. लियो, डॉ. राजीप, डॉ. प्यारी, प्रो. रेचेल, प्रो. सुबोध, प्रो. रॉजी, प्रो. सुष्मिता, प्रो. बंसति, प्रो. विक्रम, प्रो. अदिति, प्रो. मोनिका, प्रो. अंजलि सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।अंत में प्रो. शेफाली प्रकाश द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सफल समापन किया गया।

📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!

🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

झारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर

JharTimes Desk

JharTimes Digital Media: Your Authentic Source for Jharkhand News & Updates. Your premier destination for the latest and most reliable news from across Jharkhand! We are a dedicated local news agency committed to bringing you timely, accurate, and in-depth coverage of everything happening in the state.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button