महुआडांड़ में शराब माफिया पर पुलिस का बुलडोज़र, उरांव खोरी एवम दीपाटोली में दर्जनों महुआ भट्ठियां ध्वस्त, कारोबारियों में दहशत

महुआडांड़ थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस ने अवैध महुआ शराब कारोबार के खिलाफ कड़ा प्रहार करते हुए प्रखंड के उरांव खोरी एवम दीपाटोली गांव में चल रहे दर्जनों अवैध महुआ शराब भट्ठियों को जड़ से उखाड़ फेंका। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया।इस सख्त कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे थाना प्रभारी मनोज कुमार के निर्देश पर पुलिस बल ने एक-एक कर सभी अवैध भट्ठियों को तोड़ा, शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले सभी उपकरणों को मौके पर ही नष्ट किया तथा भारी मात्रा में कच्चा महुआ जब्त कर पूरी तरह बर्बाद किया गया।छापेमारी के दौरान महुआ बेचने वाले दुकानदारों को भी पुलिस ने कड़ी फटकार लगाई और सख्त लहजे में चेतावनी दी कि यदि दोबारा अवैध शराब निर्माण या बिक्री में लिप्त पाए गए तो सीधे जेल भेजा जाएगा, किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि महुआडांड़ क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति लागू है। उन्होंने साफ कर दिया कि नशे के इस गोरखधंधे को किसी भी हाल में पनपने नहीं दिया जाएगा और चाहे जो भी संरक्षण देने वाला हो, सभी को चिन्हित कर कानूनी शिकंजे में कसा जाएगा।पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से जहां आम जनता में संतोष है, वहीं अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!
🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करेंझारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर



