JHARKHNAD NEWSLATEHARLOCAL NEWS
अक्सी रोड पर सड़क हादसा, एक की मौत, एक गंभीर

महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत अक्सी रोड पर शनिवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई थी।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, दुर्घटना के कारणों की जांच भी की जा रही है।
📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!
🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करेंझारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर



