महुआडांड़ ईमेल का कमाल….5 महीने बाद हरकत में आया बिजली विभाग, ग्वालखाड़ टोला में काम संतोषजनक, ग्रामीणों में खुशी

महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत साहपुर पंचायत के ग्वालखाड़ टोला में बिजली पहुंचाने की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा की गई इमेल के जरिए शिकायत के बावजूद करीब पांच महीने बाद विद्युत विभाग की ओर से ठोस पहल शुरू की गई है। ग्रामीणों ने इस संबंध में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय विद्युत विभाग, लातेहार उपायुक्त एवं महुआडांड़ एसडीओ को ई-मेल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद मामला झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग तक पहुंचा।शिकायत संख्या JSERC-190-221 के तहत आयोग द्वारा जारी पत्रांक पत्राचार/190/221 दिनांक 04/07/2025 में शिकायत के निवारण की प्रक्रिया शुरू होने की पुष्टि की गई थी। इसके बाद विद्युत विभाग ने गांव तक बिजली पहुंचाने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया।स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार अब जमीनी स्थिति में स्पष्ट सुधार देखने को मिल रहा है। गांव में पोल और तार लगाने का कार्य तेजी से पूरा किया गया है और कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति भी शुरू हो चुकी है। लंबे समय से अंधेरे में रह रहे ग्रामीणों के लिए यह राहत की खबर है।ग्रामीणों का कहना है कि पहले जहां केवल कागज़ी कार्रवाई दिखती थी, अब वास्तविक काम ज़मीन पर नजर आ रहा है। बिजली पहुंचने से बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कार्य और दैनिक जीवन में काफी सुविधा हुई है। टोला में इस प्रगति को लेकर खुशी का माहौल है।ग्रामीणों एवं शिकायतकर्ताओं ने विभाग और प्रशासन के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए मांग की है कि शेष कार्य भी जल्द पूरा कर नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही आयोग को कार्य की प्रगति की जानकारी लगातार दी जाती रहे।अब उम्मीद जताई जा रही है कि विद्युत विभाग का ‘युद्ध स्तर’ का दावा पूरी तरह जमीनी हकीकत में बदलेगा और ग्वालखाड़ टोला के ग्रामीणों को स्थायी रूप से बिजली की सुविधा मिल सकेगी।
📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!
🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करेंझारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर



