JHARKHNAD NEWSLATEHARLOCAL NEWS

महुआडांड़ में घटिया सड़क निर्माण की पोल खुली, एक साल में ही उखड़ने लगी पीएमजीएसवाई सड़क

महुआडांड़ प्रखंड के अक्सी पंचायत में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना(पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत निर्मित सड़क ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। बंदुआ से गोयरा तक बनी लगभग 4.00 किलोमीटर लंबी सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण के महज़ एक वर्ष के भीतर ही टूटने और उखड़ने लगी है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान निर्धारित मानकों और गुणवत्ता नियमों की खुलेआम अनदेखी की गई। संवेदक द्वारा कार्य को जल्दबाज़ी में पूरा कर दिया गया, जिसका खामियाजा अब आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। सड़क के कई हिस्सों में दरारें पड़ चुकी हैं, वहीं कुछ स्थानों पर सीमेंट कंक्रीट की परत उखड़कर गिट्टियां बाहर आ गई हैं। इससे सड़क पर आवागमन करना कठिन हो गया है और दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है।ग्रामीणों के अनुसार बरसात के बाद सड़क की स्थिति और भी बदतर हो गई है। जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं तथा सड़क की ऊपरी परत क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों का परिचालन जोखिम भरा हो गया है।ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क गांवों को जोड़ने का मुख्य मार्ग है, ऐसे में इसकी खराब हालत से दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सड़क पैकेज संख्याJH-14-LWE-LAT-08/2021-22 के अंतर्गत निर्मित की गई थी। निर्माण कार्य AK & R.K. Ventures JV द्वारा कराया गया, जबकि कार्य का निष्पादन सड़क निर्माण विभाग (शा. का. मा.) कार्य प्रमंडल, लातेहार के माध्यम से हुआ। यह परियोजना ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है।ग्रामीणों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से सड़क निर्माण की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच कराने, दोषी संवेदक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा सड़क की शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो सड़क पूरी तरह जर्जर हो जाएगी और इससे सरकारी धन की भारी बर्बादी होगी।अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि ग्रामीणों की शिकायतों के बाद प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और जनता की आवाज़ पर क्या ठोस कार्रवाई की जाती है, या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

Advertisement

📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!

🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

झारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर

JharTimes Desk

JharTimes Digital Media: Your Authentic Source for Jharkhand News & Updates. Your premier destination for the latest and most reliable news from across Jharkhand! We are a dedicated local news agency committed to bringing you timely, accurate, and in-depth coverage of everything happening in the state.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button