महुआडांड़ में क्रिसमस को लेकर उत्साह, मुखिया संघ ने अधिकारियों, ग्रामीणों व पत्रकारों को दी शुभकामना

महुआडांड़ प्रखंड में क्रिसमस पर्व को लेकर उत्साह और उल्लास का माहौल बना हुआ है। गांव-गांव में पर्व की रौनक दिखाई दे रही है और लोगों में खुशी एवं उमंग देखी जा रही है। इस पावन अवसर पर महुआडांड़ प्रखंड मुखिया संघ ने प्रखंड के प्रशासनिक अधिकारियों, सभी 14 पंचायतों के ग्रामीणों तथा पत्रकारों सहित पूरे प्रखंडवासियों को क्रिसमस पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।मुखिया संघ ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि क्रिसमस पर्व प्रेम, करुणा, त्याग और मानवता का प्रतीक है। यह पर्व समाज में भाईचारे, शांति और आपसी सौहार्द की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व हमें एक-दूसरे के प्रति सहयोग, सेवा और सद्भाव का संदेश देते हैं, जिसे आज के समय में अपनाने की नितांत आवश्यकता है।मुखिया संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि क्रिसमस पर्व सभी धर्मों और समुदायों को जोड़ने का कार्य करता है तथा सामाजिक एकता को सशक्त बनाता है। उन्होंने महुआडांड़ प्रखंड के सभी ग्रामीणों,प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों और नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए।साथ ही मुखिया संघ ने आशा व्यक्त की कि आने वाला समय महुआडांड़ प्रखंड के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्रों में नई उपलब्धियां लेकर आएगा और प्रखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा।
📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!
🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करेंझारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर



