LATEHARLOCAL NEWS

संत जोसेफ +2 विद्यालय में 57वां वार्षिक खेलकूद महोत्सव संपन्न, छात्रों ने दिखाया दमखम महुआडांड़ प्रखंड स्थित प्रतिष्ठित संत जोसेफ +2 विद्यालय में शनिवार को 57वां वार्षिक खेल-कूद महोत्सव हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनिका विधायक रामचंद्र सिंह रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में झारखंड कांग्रेस प्रतिनिधि इफ्तेखार अहमद,संत जेवियर कॉलेज प्राचार्य फादर एम.के. जोश, डीएसपी शिवपूजन बहेलिया, उपप्रमुख अभय मिंज, कांग्रेस नेता अजीत पाल कुजूर, रामनरेश ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मधुर स्वागत गान से हुई। इसके पश्चात आदिवासी परंपरा के अनुसार पारंपरिक तिलक एवं नृत्य के माध्यम से अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संत जोसेफ +2 विद्यालय के प्राचार्य फादर दिलीप एक्का द्वारा अतिथियों को शॉल एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया।विद्यालय के चारों हाउस— गोंजागा, ब्रिटो, जेवियर और लोयोला— द्वारा अनुशासित एवं आकर्षक मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया गया, जिसने पूरे मैदान को देशभक्ति और खेल भावना से भर दिया। इसके बाद छात्रों द्वारा प्रस्तुत रंग-बिरंगी ड्रिल ने दर्शकों का मन मोह लिया।खेल प्रतियोगिताओं में 100 मीटर, 400 मीटर दौड़, रिले दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक समेत कई स्पर्धाएं आयोजित की गईं। छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मंच से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व और टीम भावना को मजबूत करता है। उन्होंने विद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए छात्रों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।इस मौके पर मुखिया प्रमिला मिंज, रोशनी कुजूर, पंचायत प्रतिनिधि, दर्जनों शिक्षकगण, अभिभावक एवं हजारों की संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।पूरा आयोजन उत्साह, अनुशासन और खेल भावना से ओतप्रोत रहा।

📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!

🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

झारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर

JharTimes Desk

JharTimes Digital Media: Your Authentic Source for Jharkhand News & Updates. Your premier destination for the latest and most reliable news from across Jharkhand! We are a dedicated local news agency committed to bringing you timely, accurate, and in-depth coverage of everything happening in the state.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button