महुआडांड़ में पुलिस का सख्त कहर: आईआरबी कैंप के पास चला अचानक वाहन जांच अभियान, लापरवाह चालकों में मची भगदड़

महुआडांड़ (लातेहार) थाना क्षेत्र बुधवार को उस वक्त छावनी में तब्दील हो गया, जब पुलिस प्रशासन ने अचानक सघन वाहन जांच अभियान छेड़ दिया। थाना प्रभारी मनोज कुमार के निर्देश पर आईआरबी कैंप के समीप पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए सड़क पर उतरकर हर आने-जाने वाले वाहन को रोकना शुरू कर दिया।इस सख्त अभियान की कमान पुअनि० इंद्रदेव रजवार ने संभाली। दोपहिया से लेकर चारपहिया तक, किसी भी वाहन को बख्शा नहीं गया। पुलिस ने वाहन कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र सहित तमाम जरूरी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की।अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। कई वाहन चालक घबराकर रास्ता बदलते दिखे, तो कई बिना कागजात पकड़े गए। मौके पर मौजूद आईआरबी के जवानों ने सुरक्षा घेरा मजबूत रखते हुए अभियान को और धार दी।पुलिस प्रशासन ने साफ शब्दों में कहा है कि क्षेत्र में अपराध, अवैध गतिविधि और यातायात नियमों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
चेतावनी साफ है: कागजात पूरे रखिए, नियम मानिए—वरना पुलिस की कार्रवाई तय है!
📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!
🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करेंझारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर


