अंजान शाह दाता के मजार पर 1 जनवरी को लंगरखानी का आयोजन
महुआडांड़ (लातेहार) नगर प्रतापपुर स्थित प्रसिद्ध अंजान शाह दाता के मजार पर 1 जनवरी 2026, गुरुवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उर्स कमेटी की ओर से लंगरखानी का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।इस संबंध में उर्स कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद मुस्तकीम ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह मिलादखानी एवं फातिहा से की जाएगी, जिसमें अंजान शाह दाता की याद में दुआएं की जाएंगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे से लंगरखानी की शुरुआत होगी, जिसमें दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करेंगे।उन्होंने बताया कि लंगरखानी के आयोजन का उद्देश्य आपसी भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। इस अवसर पर सभी धर्मों और समुदायों के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं, जो क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल पेश करता है।उर्स कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद मुस्तकीम ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं और अमन-चैन व खुशहाली की दुआ में शरीक होंवहीं लातेहार के जेएमएम युवा जिला सचिव परवेज आलम ने भी लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन आपसी सौहार्द को बढ़ाते हैं और समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं।
📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!
🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करेंझारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर



