संत जेवियर्स कॉलेज महुआडांड़ में पहले ऑटोनोमस सत्र 2025–2029 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा प्रारंभ

महुआडांड़ संत जेवियर्स कॉलेज, महुआडांड़ में स्वायत्त (ऑटोनोमस) दर्जा प्राप्त होने के बाद शैक्षणिक सत्र 2025–2029 की प्रथम सेमेस्टर परीक्षा आज से विधिवत प्रारंभ हो गई। यह कॉलेज के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि यह पहला अवसर है जब ऑटोनोमस प्रणाली के तहत परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं।कॉलेज प्रशासन के अनुसार परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की जा रही है। परीक्षा कार्यक्रम के तहत विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राएं निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी, समयबद्ध प्रवेश तथा आवश्यक दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित किया गया है।प्राचार्य डॉ फादर एम के जोस ने बताया कि ऑटोनोमस व्यवस्था से कॉलेज को पाठ्यक्रम, मूल्यांकन और शैक्षणिक गुणवत्ता में अधिक स्वतंत्रता मिली है, जिससे छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा। उन्होंने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन और ईमानदारी के साथ परीक्षा देने की अपील की।छात्रों में भी परीक्षा को लेकर उत्साह देखा गया। कई छात्रों ने कहा कि ऑटोनोमस सत्र की शुरुआत से शिक्षा की गुणवत्ता और मूल्यांकन प्रणाली में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है।कॉलेज प्रशासन ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और परीक्षा नियंत्रक मंडल के सहयोग की सराहना की है।
📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!
🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करेंझारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर



