JHARKHNAD NEWSLATEHARLOCAL NEWS

महुआडांड भाजपा मंडल कार्यालय में केंद्रीय बजट पर विशेष कार्यक्रम, 9वां बजट बताया गया ऐतिहासिक व सर्वसमावेशी

महुआडांड भारतीय जनता पार्टी महुआडांड मंडल कार्यालय में रविवार को केंद्रीय बजट को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा प्रस्तुत 9वें केंद्रीय बजट का सजीव प्रसारण बड़े एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सुना गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल स्तर के नेता, कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और बजट भाषण को गंभीरता से सुना।बजट सुनने के बाद उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने इसे ऐतिहासिक, दूरदर्शी और सर्वसमावेशी बताते हुए कहा कि यह बजट देश के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव रखता है। नेताओं ने कहा कि इस बजट में गरीब, किसान, महिला, युवा, मध्यम वर्ग और व्यापारियों सहित समाज के हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक सशक्त कदम है।मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित जयसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार का यह बजट विकास, विश्वास और भविष्य—तीनों को संतुलित रूप से आगे बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास, रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण क्षेत्रों के उत्थान के लिए की गई घोषणाएं देश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देंगी। पश्चिमी अध्यक्ष प्रशांत सिंह ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह आम जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने वाला बजट है, जिससे विकास की गति और तेज होगी।अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि संजय जयसवाल ने कहा कि बजट में किसानों, ग्रामीण क्षेत्रों और कृषि से जुड़े वर्गों के लिए की गई घोषणाएं अत्यंत सराहनीय हैं। इससे किसानों की आय बढ़ेगी और गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। वहीं महामंत्री सुनील जयसवाल ने बजट को युवाओं के लिए उम्मीदों से भरा बताया। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप, कौशल विकास, नवाचार और रोजगार के नए अवसर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।कार्यक्रम में रोहित कुमार , अनिल, दिलीप प्रसाद, बिनोद सिंह, संजय सोनी, बीरेंद्र जी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे। सभी ने एकमत से कहा कि यह बजट सकारात्मक सोच और मजबूत नेतृत्व का परिचायक है, जो भारत को विकास के नए शिखर तक ले जाएगा।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट भारत को आर्थिक रूप से सशक्त, सामाजिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।

📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!

🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

झारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर

JharTimes Desk

JharTimes Digital Media: Your Authentic Source for Jharkhand News & Updates. Your premier destination for the latest and most reliable news from across Jharkhand! We are a dedicated local news agency committed to bringing you timely, accurate, and in-depth coverage of everything happening in the state.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button