लातेहार में संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, घटनास्थल से बाइक जब्त

लातेहार जिले के सदर थाना अंतर्गत कीनामाड़ इलाके में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब यम्मी होटल के समीप झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा हुआ पाया गया। स्थानीय ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ते ही उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार एवं सदर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को झाड़ियों से बाहर निकालकर कब्जे में लिया और प्रारंभिक जांच शुरू की। घटनास्थल के पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।
एसडीपीओ अरविंद कुमार ने बताया कि शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।
फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है और आसपास के इलाकों में पूछताछ जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!
🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करेंझारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर



