डुमरी में समाजसेवी पहल: सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

कड़ाके की ठंड में मां भवानी स्टोन वर्क्स के संचालक ने बढ़ाया मदद का हाथ
हंटरगंज (चतरा):प्रखंड क्षेत्र के डुमरी गांव में ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से एक सराहनीय सामाजिक पहल देखने को मिली। मां भवानी स्टोन वर्क्स डुमरी के संचालक एवं समाजसेवी सुधांशु रंजन उर्फ छोटू सिंह के द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए।भीषण ठंड को देखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में डुमरी पंचायत के विभिन्न गांवों से महिला एवं पुरुष बड़ी संख्या में पहुंचे। ठंड से जूझ रहे लोगों को कंबल पाकर राहत मिली और उनके चेहरों पर संतोष झलकता नजर आया।इस अवसर पर समाजसेवी सुधांशु रंजन उर्फ छोटू सिंह ने कहा कि “गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।” उन्होंने बताया कि यह पूरा कार्यक्रम उनके निजी खर्च से किया गया है और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सेवा कार्यों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाता।कार्यक्रम के दौरान मनीष कुमार सिंह, शशिभूषण सिंह, पिंटू साव सहित कई स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!
🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करेंझारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर



