लातेहार में बढ़ते सड़क हादसों पर झार टाइम्स न्यूज की खास अपील, सुरक्षा नियमों का करें सख्ती से पालन

झारखंड के लातेहार जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए झार टाइम्स न्यूज चैनल ने लातेहार जिलेवासियों से सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष और जिम्मेदार अपील की है। चैनल का कहना है कि यदि लोग थोड़ी-सी सावधानी बरतें, तो बड़े हादसों और जान-माल के नुकसान से बचा जा सकता है।झार टाइम्स न्यूज ने वाहन चालकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, तेज रफ्तार से बचें और ट्रैफिक नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करें। खासतौर पर दोपहिया वाहन चालकों और युवाओं से जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ वाहन चलाने का आग्रह किया गया है।चैनल ने यह भी चेतावनी दी है कि शराब पीकर वाहन चलाना जानलेवा साबित हो सकता है, इसलिए इससे पूरी तरह दूरी बनाए रखें। वहीं पैदल यात्रियों से भी सड़क पार करते समय सतर्क रहने और यातायात नियमों का ध्यान रखने की अपील की गई है।झार टाइम्स न्यूज चैनल के रिपोर्टर सुभम गुप्ता ने बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर हम न सिर्फ अपनी, बल्कि दूसरों की जान भी सुरक्षित रख सकते हैं।”आइए, सभी मिलकर संकल्प लें — सावधानी बरतें, सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!
🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करेंझारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर



