GUMLAJHARKHNAD NEWSLATEHARLOCAL NEWS

नेतरहाट भ्रमण से लौट रही फोर व्हीलर अनियंत्रित होकर खेत में गिरी, छह लोग थे सवार


डुमरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। रविंद्र नगर स्थित नवनीत भगत के घर के समीप एक फोर व्हीलर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरते हुए खेत में जा गिरी। दुर्घटना के समय वाहन में कुल छह युवक-युवतियां सवार थे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन सामान्य गति से अपने गंतव्य की ओर जा रहा था, तभी सड़क पर अचानक उछाल आने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। फोर व्हीलर सीधे खेत में जा गिरी। गनीमत यह रही कि वाहन खेत में गिरने के बाद पलटी नहीं, जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।वाहन चालक अभिषेक एक्का (26 वर्ष) ने बताया कि गाड़ी की रफ्तार लगभग 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा थी। उन्होंने कहा,“सड़क पर अचानक उछाल आ गया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और मैं नियंत्रण नहीं रख सका। देखते ही देखते गाड़ी खेत में चली गई।”दुर्घटनाग्रस्त वाहन का पंजीकरण संख्या JH10BF7020 बताया गया है। जानकारी के अनुसार वाहन में सवार सभी लोग रांची जिले के निवासी हैं और वे नेतरहाट भ्रमण के बाद लोथ फॉल होते हुए अपने घर लौट रहे थे।हादसे में शिवानी टोप्पो (23 वर्ष), पिता रंजीत टोप्पो, को माथे पर गंभीर चोट आई है। वहीं प्रज्ञा उरांव (18 वर्ष), पिता मनोज उरांव, को भी चोटें लगी हैं। अन्य चार सवारों को हल्की चोटें आई हैं, जिनकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों ने प्राथमिक उपचार प्रदान किया और पुलिस को घटना की सूचना दी। खेत में वाहन गिरने के कारण किसी अन्य वाहन या व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ, जिससे जानमाल की बड़ी क्षति टल गई।सूचना मिलते ही डुमरी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन का निरीक्षण किया तथा सड़क की स्थिति, वाहन नियंत्रण और अन्य संभावित कारणों की जानकारी जुटाई। सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति स्थिर बताई है।

📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!

🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

झारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर

JharTimes Desk

JharTimes Digital Media: Your Authentic Source for Jharkhand News & Updates. Your premier destination for the latest and most reliable news from across Jharkhand! We are a dedicated local news agency committed to bringing you timely, accurate, and in-depth coverage of everything happening in the state.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button