CRIME POSTJHARKHNAD NEWSRANCHI

बगोदर में सनसनीखेज वारदात: ट्रक चालक की हत्या, आयरन रॉड लूट की साजिश में तीन गिरफ्तार

झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में ट्रक चालक की हत्या कर आयरन रॉड लूटने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी गिरिडीह के एसपी बिमल कुमार ने दी।एसपी के अनुसार, बिहार के खगड़िया जिले के अलौली-लदौरा गांव निवासी ट्रक चालक धीरज कुमार का शव 16 नवंबर को संत रूपी जंगल के पास से बरामद किया गया था। वहीं, उसका ट्रक 18 नवंबर को दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ा मिला।तकनीकी निगरानी, खुफिया इनपुट और ट्रक मालिक रंजीत रॉय की सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन संदिग्धों — जैनुल खान, दाऊद खान (दोनों जारमुने, बगोदर) और द्वारिका सिंह (समस्तीपुर, बिहार) — की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।एसपी ने बताया कि तीनों आरोपी खुद भी ट्रक चालक हैं और मृतक धीरज कुमार को लंबे समय से जानते थे। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे पिछले कुछ महीनों से वारदात की योजना बना रहे थे। उनका उद्देश्य चालक की हत्या कर ट्रक और उस पर लदे आयरन रॉड को लूटना था। ट्रक हल्दिया (पश्चिम बंगाल) से बनारस (उत्तर प्रदेश) जा रहा था।पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों ने परिचित होने का लाभ उठाकर बगोदर के पास ट्रक को रोका, चालक के साथ शराब पी और उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया। इसके बाद वे उसे संत रूपी जंगल ले गए, जहां उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया और ट्रक लेकर फरार हो गए।गिरफ्तार तीनों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि ट्रक व आयरन रॉड की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है।

📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!

🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

झारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर

JharTimes Desk

JharTimes Digital Media: Your Authentic Source for Jharkhand News & Updates. Your premier destination for the latest and most reliable news from across Jharkhand! We are a dedicated local news agency committed to bringing you timely, accurate, and in-depth coverage of everything happening in the state.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button