बरवाडीह में मनरेगा में कथित धांधली, लाभुकों से अवैध वसूली के आरोप

बरवाडीह प्रखंड में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। योजना के तहत डिमांड (कार्य मांग) दर्ज कराने और जॉब कार्ड से जुड़े कार्यों के नाम पर कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा लाभुकों से अवैध वसूली किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं।
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत या संबंधित कार्यालय में काम मांगने पर उनसे पैसे की मांग की जाती है। राशि नहीं देने की स्थिति में डिमांड दर्ज नहीं की जाती, या फिर काम मिलने में जानबूझकर देरी की जाती है। इससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को योजना का वास्तविक लाभ नहीं मिल पा रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि कई बार कार्यालय के चक्कर लगाने के बावजूद बिना पैसे दिए उनका कोई काम नहीं होता। इससे वे मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैं। मामले को लेकर ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।इस संबंध में ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है। साथ ही, यह भी कहा गया है कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को भ्रष्टाचार से मुक्त कर पारदर्शी तरीके से लागू किया जाना चाहिए।वहीं, जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि कंप्यूटर ऑपरेटर को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही पूरे मामले से जिले के उपायुक्त को अवगत कराया जाएगा।
📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!
🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करेंझारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर



