महुआडांड़ थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में शोक

महुआडांड़ थाना क्षेत्र के सुरकाईपाठ गांव में रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 17 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अनुरंजन अहीर के रूप में हुई है, जो छन्दन अहीर का पुत्र था।घटना की जानकारी मिलते ही महुआडांड़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू की। सोमवार की शाम लगभग 5 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा गया।ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ में आत्महत्या के कारणों का अब तक कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिल पाया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।इस घटना के बाद सुरकाईपाठ गांव में शोक और मातम का माहौल बना हुआ है।
📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!
🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करेंझारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर



