महुआडांड़ में नाबालिग से गैंगरेप मामला : 5 आरोपी गिरफ्तार,शादी समारोह से जबरन उठा ले गए थे लड़की को

महुआडांड़ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। इस मामले में तीन नाबालिगों सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार किए गए दो बालिग अभियुक्तों, 20 वर्षीय आसित तिर्की (पिता- निर्मल तिर्की) और 19 वर्षीय रेमिश तिर्की (पिता- हेमराम तिर्की) को जेल भेज दिया गया है। वहीं, तीन नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया है। सभी आरोपी लोध गांव के निवासी हैं।महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि महुआडांड़ एसडीपीओ शिव पूजन बहेलिया और इंस्पेक्टर पीर मोहम्मद के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने त्वरित छापेमारी अभियान चलाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पांचों लड़के शादी समारोह में पहुंचे थे
यह घटना 27 फरवरी 2026 की रात की है। थाना क्षेत्र के चिरोपाठ गांव में एक शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान पांचों लड़के शादी समारोह में पहुंचे और नाबालिग पीड़िता को जबरन उठाकर पास की पहाड़ी व जंगल की ओर ले गए। वहां सभी ने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।पीड़िता की माता के आवेदन पर पुलिस ने महुआडांड़ थाना कांड संख्या 07/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पोक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, सभी पांचों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए लातेहार भेजा गया है।
📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!
🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करेंझारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर



