महुआडांड़ सरकारी मुआवजा अब तक शून्य, आर्थिक तंगी में जिंदगी से जूझ रहा घायल युवक,स्वास्थ्य मंत्री से आर्थिक सहयोग की मांग

महुआडांड़, दुरूप पंचायत निवासी हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल सुधीर एक्का आज भी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। हादसे के तुरंत बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए रांची के जेनेटिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अब तक इलाज पर करीब 5 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। इतने बड़े खर्च के बावजूद सुधीर की हालत में कोई खास सुधार नहीं हो पाया है।घायल सुधीर एक्का के पिता निरमल एक्का, जो एक गरीब किसान हैं, बेटे की जान बचाने के लिए अपनी पूरी जमा-पूंजी झोंक चुके हैं। परिवार को इलाज के लिए गहने और घर की संपत्ति तक बेचनी पड़ी, लेकिन अब स्थिति यह है कि आगे इलाज कराने के लिए उनके पास एक भी रुपया शेष नहीं बचा है।ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता, सरकारी मुआवजा तथा बेहतर इलाज की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते सरकारी सहयोग नहीं मिला, तो एक गरीब परिवार का सहारा हमेशा के लिए टूट सकता है। वही परिवाजनों ने झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से आर्थिक सहयोग की मांग की है
📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!
🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करेंझारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर



