नया साल: महुआडांड़ में आम जनता ने पर्यटकों से की सड़क सुरक्षा की अपील

महुआडांड़ नए साल के आगमन को लेकर महुआडांड़ में उत्साह का माहौल है। इसी बीच क्षेत्र के आम जनों ने यहां आने वाले पर्यटकों से सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।स्थानीय लोगों का कहना है कि नए साल के मौके पर बड़ी संख्या में सैलानी महुआडांड़ और आसपास के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों की ओर रुख करते हैं। इस दौरान संकरी, घुमावदार और पहाड़ी सड़कों पर वाहन चलाते समय लापरवाही दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है।आम जनता ने पर्यटकों से अपील की है कि वे वाहन की गति सीमित रखें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें तथा सड़क किनारे बसे गांवों और पैदल चलने वालों का विशेष ध्यान रखें।स्थानीय नागरिकों ने यह भी कहा कि पर्यटक सुरक्षा नियमों का पालन कर न केवल अपनी यात्रा को सुरक्षित बना सकते हैं, बल्कि नए साल का आनंद भी शांतिपूर्ण और सुखद तरीके से उठा सकते हैं।प्रशासन और आम जनता दोनों की यही उम्मीद है कि सहयोग और सावधानी से महुआडांड़ में नया साल सुरक्षित और यादगार बने।
📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!
🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करेंझारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर



