LATEHARLOCAL NEWS

बेलवार–कदमटोला को जोड़ने वाली पुल सालों से ध्वस्त, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर ग्रामीण

महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत सोहर पंचायत के बेलवार गांव स्थित सरई टोला से कदमटोला को जोड़ने वाली पुल पिछले कई वर्षों से पूरी तरह टूट चुकी है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब तक इसका न तो मरम्मत कराई गई और न ही नए निर्माण की कोई ठोस पहल हुई। यह पुल दो गांवों के सैकड़ों लोगों के लिए जीवन रेखा है, लेकिन आज यह पुल ग्रामीणों के लिए खतरे का रास्ता बन चुकी है।ग्रामीणों का कहना है कि इसी रास्ते से बच्चे रोज स्कूल जाते हैं, मरीज अस्पताल पहुंचते हैं और किसान अपनी उपज बाजार तक ले जाते हैं। टूटी हुई पुल के कारण बच्चों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है। बरसात के दिनों में हालात और भी भयावह हो जाते हैं, जब पानी का तेज बहाव रास्ते को पूरी तरह डुबो देता है। कई बार लोग फिसलकर गिर चुके हैं, लेकिन गनीमत है कि अब तक कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों से गुहार लगाया गया लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।ग्रामीणों ने अब स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह से तुरंत पुल का निर्माण कराने की मांग की है ताकि उनकी रोजमर्रा की जिंदगी सुरक्षित और आसान हो सके।

📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!

🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

झारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर

JharTimes Desk

JharTimes Digital Media: Your Authentic Source for Jharkhand News & Updates. Your premier destination for the latest and most reliable news from across Jharkhand! We are a dedicated local news agency committed to bringing you timely, accurate, and in-depth coverage of everything happening in the state.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button