JHARKHNAD NEWSLATEHARLOCAL NEWS

महुआडांड़ में रात के अंधेरे में अवैध शराब की सप्लाई, वीडियो वायरल

महुआडांड़ प्रखंड क्षेत्र में रात के समय अवैध शराब की सप्लाई का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वीडियो में चारपहिया वाहन से शराब की ढुलाई किए जाने का दावा किया जा रहा है।सूत्रों के अनुसार, महुआडांड़ स्थित एक निजी शराब दुकान से रोज देर रात अवैध रूप से शराब बाहर निकाली जा रही है। यह शराब नेतरहाट, गारू और चटकपुर जैसे इलाकों में सप्लाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह पूरा नेटवर्क बिना किसी डर के चल रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध शराब की खुलेआम सप्लाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगड़ रही है। युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है और असामाजिकगतिविधियों में भी इजाफा हो रहा है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।इस मामले में जिला उत्पाद विभाग के अधिकारी रंजन तिवारी ने बताया कि अवैध थोक शराब सप्लाई की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में अवैध शराब की सप्लाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जल्द ही औचक जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!

🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

झारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर

JharTimes Desk

JharTimes Digital Media: Your Authentic Source for Jharkhand News & Updates. Your premier destination for the latest and most reliable news from across Jharkhand! We are a dedicated local news agency committed to bringing you timely, accurate, and in-depth coverage of everything happening in the state.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button