JHARKHNAD NEWSLATEHARLOCAL NEWS

महुआडांड़ प्रखंड के 2026 मैट्रिक एवं इंटर परीक्षाार्थियों को महुआडांड़ उत्थान समिति की ओर से शुभकामनाएं

महुआडांड़ प्रखंड में वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों को महुआडांड़ उत्थान समिति की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं। समिति ने कहा कि फरवरी माह में संपन्न होने वाली यह परीक्षा विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन का एक महत्वपूर्ण चरण है, जिसे आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ पार किया जा सकता है।समिति ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे नियमित अध्ययन करें, समय प्रबंधन को प्राथमिकता दें और किसी भी प्रकार के मानसिक दबाव से बचते हुए परीक्षा की तैयारी करें। समिति का कहना है कि परीक्षा जीवन का केवल एक पड़ाव है, इसे लेकर भय या अनावश्यक तनाव की आवश्यकता नहीं है।
वहीं, समिति ने अभिभावकों से भी आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों पर अतिरिक्त दबाव न डालें, उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाएं, सहयोग और प्रोत्साहन दें तथा घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखें, जिससे विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर सकें।महुआडांड़ उत्थान समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रखंड के विद्यार्थी इस वर्ष भी उत्कृष्ट परिणाम हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!

🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

झारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर

JharTimes Desk

JharTimes Digital Media: Your Authentic Source for Jharkhand News & Updates. Your premier destination for the latest and most reliable news from across Jharkhand! We are a dedicated local news agency committed to bringing you timely, accurate, and in-depth coverage of everything happening in the state.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button