JHARKHNAD NEWSLATEHARLOCAL NEWS

आमिर सुहैल लगातार दूसरी बार  युवा कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष निर्वाचित, विधायक रामचन्द्र सिंह समेत जिले से लेकर प्रखंड अधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामना…. बधाइयो का लगा तांता


महुआडांड़ प्रखण्ड में युवा कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव के नतीजों के बाद उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। चुनाव में महुआडांड़ प्रखण्ड से आमिर सुहैल लगातार दूसरी बार युवा कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए। उनकी जीत के बाद प्रखण्ड भर के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और जश्न का माहौल बन गया।इस अवसर पर झारखंड के उत्कृष्ट एवं लोकप्रिय विधायक सह झारखंड विधानसभा के सभापति माननीय रामचन्द्र सिंह ने युवा कांग्रेस चुनाव में नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से नेतृत्व देने का एक सशक्त मंच है। संगठनात्मक चुनाव युवाओं को जिम्मेदारी, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं।लगातार दूसरी बार निर्वाचित होने के बाद आमिर सुहैल ने माननीय विधायक रामचन्द्र सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत उनकी व्यक्तिगत नहीं, बल्कि युवा कांग्रेस के हर कार्यकर्ता की मेहनत, समर्पण और विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं ने जिस एकजुटता और भरोसे के साथ उनका साथ दिया, वही इस सफलता का सबसे बड़ा कारण है।आमिर सुहैल ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेंगे तथा युवाओं की समस्याओं, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे।युवा कांग्रेस चुनाव में मिली इस जीत के बाद आमिर सुहैल को बधाई देने वालों का तांता लग गया। बधाई देने वालों में माननीय विधायक रामचन्द्र सिंह, झारखंड प्रदेश प्रतिनिधि इफ्तखार अहमद, विधायक पुत्र सह प्रदेश सचिव विजय बहादुर सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित बरुआ, कांग्रेस जिला महासचिव रामनरेश ठाकुर, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजित पाल कुजूर, जिला महासचिव किशोर तिर्की, भानु प्रसाद, जिला सचिव कोमल किंडो, अजय प्रसाद, महुआडांड़ प्रखण्ड अध्यक्ष अभय मिंज, मंडल अध्यक्ष नुरुल हसन अंसारी, कांग्रेस नेता रानु खान, युवा कांग्रेस प्रखण्ड उपाध्यक्ष सुबोध खलखो, अमला किंडो, कांग्रेस प्रखण्ड उपाध्यक्ष नसीम अंसारी, सोशल मीडिया चेयरमैन सह जिलाध्यक्ष राजेश ठाकुर, स्पोर्ट्स प्रभारी शहीद अख्तर, तनवीर आजाद,रवि कुमार ,अभिषेक केरकेट्टा सहित महुआडांड़ प्रखण्ड के सभी पंचायतों के मुखिया एवं सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने विश्वास जताया कि संगठनात्मक चुनाव में मिली यह जीत युवा कांग्रेस को महुआडांड़ प्रखण्ड में नई ऊर्जा देगी और आमिर सुहैल के नेतृत्व में संगठन युवाओं की आवाज को मजबूती से आगे बढ़ाएगा।

📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!

🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

झारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर

JharTimes Desk

JharTimes Digital Media: Your Authentic Source for Jharkhand News & Updates. Your premier destination for the latest and most reliable news from across Jharkhand! We are a dedicated local news agency committed to bringing you timely, accurate, and in-depth coverage of everything happening in the state.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button