JHARKHNAD NEWSLATEHARLOCAL NEWS

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में SSB की पहल: 25 दिवसीय मोटर ड्राइविंग व सिलाई प्रशिक्षण का शुभारंभ

महुआडांड़ भारत सरकार गृह मंत्रालय केनिर्देशानुसार नक्सली वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों में निवासरत गरीब, जरूरतमंद एवं पिछड़े वर्ग के नागरिकों को आर्थिक,सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), लातेहार द्वारा 25 दिवसीय मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जाती हैं, जिनके माध्यम से व्यावसायिक प्रशिक्षण, कौशल विकास कार्यक्रम, मानव एवं पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन तथा आवश्यक सामग्री का वितरण किया जाता है। इन प्रयासों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं के जीवन स्तर में सकारात्मक एवं स्थायी सुधार लाना है।

मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण का शुभारंभ

उच्च मुख्यालय के निर्देशानुसार कमांडेंट श्री राजेश सिंह केकुशल नेतृत्व में दिनांक 3 जनवरी 2026 को एफ समवाय, बासकरचा (लातेहार) में 25 दिवसीय मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर श्रीमती रजौलिया टोप्पो (मुखिया, ऑक्सी पंचायत), श्री मिलयानी (शिक्षक, बासकरचा), उप निरीक्षक अरविंद हेरेंज (पुलिस थाना महुआडांड़), मीडिया प्रतिनिधिगण स्थानीय ग्रामीण जन तथा सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को ग्रामीण युवाओं के लिए अत्यंत उपयोगी, व्यावहारिक एवं रोजगारोन्मुखी पहल बताया।यह प्रशिक्षण 3 जनवरी 2026 से 27 जनवरी 2026 तक कुल 25 दिवसीय संचालित किया जाएगा। इसमें महुआडांड़ प्रखंड के बासकरचा, छगरही, दौना, दुरूप, जाता, तम्बोली, ऑक्सी, लखेपुर सहित आसपास के गांवों से आए 20 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। कमांडेंट श्री राजेश सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण युवाओं को आधुनिक तकनीकी ज्ञान प्रदान कर स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने का सशक्त माध्यम बनेगा।ड्राइविंग प्रशिक्षण के प्रमुख विषय यातायात नियम एवं कानून वाहन की बुनियादी जानकारी सुरक्षित एवं रक्षात्म ड्राइविंग वाहन रखरखाव आपातकालीन परिस्थितियों से निपटना पर्यावरण संरक्षण एवं नैतिकता इस प्रशिक्षण का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना, दुर्घटनाओं की संभावना कम करना, कानूनी जागरूकता बढ़ाना तथा जिम्मेदार अनुशासित एवं कुशल चालक तैयार करना है।

25 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी शुभारंभ

इसी क्रम में 3 जनवरी 2026 को एफ समवाय अक्सी में 25 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती रजौलिया टोप्पो (मुखिया, ऑक्सी पंचायत), श्रीमती बिरजीनिया कुजूर (पूर्व मुखिया, ऑक्सी पंचायत श्री मिलयानी टोप्पो शिक्षक बासकरचा उप निरीक्षक अरविंद हेरेंज, मीडिया प्रतिनिधि, स्थानीय ग्रामीणजन एवं SSB के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। यह सिलाई प्रशिक्षण 3 जनवरी से 27 जनवरी 2026 तक संचालित किय जाएगा जिसमें बासकरचा, लखेपुर महुआडांड़, जाता एवं ऑक्सी सहित आसपास के क्षेत्रों से आई 32 महिला प्रतिभागी भाग ले रही हैं। कमांडेंट ने बताया कि यह प्रशिक्षण महिलाओं को घरेलू कार्य के साथ-साथ स्वरोजगार एवं उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा। सिलाई प्रशिक्षण के प्रमुख विषय सिलाई की आधारभूत जानकारी सिलाई मशीन का ज्ञान माप लेना एवं पैटर्न निर्माण कटिंग एवं सिलाई तकनीक परिधान निर्माण डिजाइन एवं सजावट फिनिशिंग एवं गुणवत्ता नियंत्रण स्वरोजगार एवं उद्यमिता जनकल्याण के प्रति SSB की प्रतिबद्धता अपने संबोधन में कमांडेंट श्री राजेश सिंह ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल नक्सल प्रभावित सुदूरवर्ती क्षेत्रों में सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। बल द्वारा रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण, कौशल विकास, उन्नत कृषि तकनीक का प्रचार प्रसार महिला सशक्तिकरण बौद्धिक विकास कार्यक्रम तथा मानव एवं पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।इसके साथ साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्त भारत अभियान, एक भारत श्रेष्ठ भारत, सुकन्या समृद्धि योजना एवं वृक्षारोपण अभियान जैसी सरकारी योजनाओं के प्रति भी ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाई जा रही है।कमांडेंट का हुआ भव्य स्वागत कार्यक्रम के दौरान महुआडांड़ प्रखंड के ऑक्सी पंचायत में कमांडेंट श्री राजेश सिंह का ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर ढाक नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक आदिवासी संस्कृति की झलक देखने को मिली। ग्रामीणों ने SSB द्वारा चलाए जा रहे नागरिक कल्याण कार्यक्रमों की सराहना करते हुए बल के प्रति आभार व्यक्त किया।

📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!

🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

झारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर

JharTimes Desk

JharTimes Digital Media: Your Authentic Source for Jharkhand News & Updates. Your premier destination for the latest and most reliable news from across Jharkhand! We are a dedicated local news agency committed to bringing you timely, accurate, and in-depth coverage of everything happening in the state.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button