अम्बवाटोली आंगनबाड़ी केंद्र में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस

महुआडांड़ माय इंडिया, माय वोट – भारतीय लोकतंत्र के केंद्र में नागरिक” थीम के अंतर्गत राष्ट्रीय मतदाता दिवस गुरुवार, 22 जनवरी 2026 को महुआडांड़ प्रखंड स्थित अम्बवाटोली पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र में उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित नागरिकों को मतदाता शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र की मजबूती, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। नागरिकों को यह संदेश दिया गया कि वे किसी भी प्रकार के प्रलोभन, दबाव अथवा धर्म, जाति, वर्ग, समुदाय व भाषा जैसे भेदभाव से ऊपर उठकर अपने मताधिकार का निर्भीक होकर प्रयोग करें।यह कार्यक्रम मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के निर्देशानुसार जनहित में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाना रहा।कार्यक्रम में बी.एल.ओ. सुपरवाइजर खुर्शीद खान, मुखिया रोशनी कुजूर, भनुपा टोजो एवं बी.एल.ओ. इमिल्दा गिद्ध सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व मतदाता उपस्थित रहे। सभी ने लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया आयोजकों ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को उनके मताधिकार, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना है, ताकि अधिक से अधिक लोग मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।
📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!
🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करेंझारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर



