JHARKHNAD NEWSLATEHARLOCAL NEWS

महुआडांड़ में नक्सली आत्मसमर्पण को लेकर पुलिस की सख्त चेतावनीइश्तेहार चिपकाकर मुनादी, संपत्ति कुर्की की कार्रवाई का अल्टीमेटम

महुआडांड़ (लातेहार): नक्सल उन्मूलन की दिशा में लगातार सख्त रुख अपनाते हुए महुआडांड़ पुलिस ने फरार नक्सली अभियुक्तों के विरुद्ध दबाव बढ़ा दिया है। झारखंड सरकार की झारखंड उग्रवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने का अवसर देते हुए पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि समय रहते आत्मसमर्पण नहीं करने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इसी क्रम में महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फरार नक्सली अभियुक्त के घर पर माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार विधिवत चिपकाया तथा मुनादी कराकरआत्मसमर्पण का निर्देश दिया। इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में पुलिस के सख्त संदेश की चर्चा है।थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा फरार नक्सली अभियुक्तों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे शीघ्र माननीय न्यायालय अथवा महुआडांड़ थाना मेंआत्मसमर्पण करें। यदि निर्धारित समय के भीतर आत्मसमर्पण नहीं किया गया, तो संबंधित अभियुक्तों के विरुद्ध संपत्ति की कुर्की–जप्ती की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके साथ ही विधि के अनुसार आगे की पुलिस कार्रवाई भी सुनिश्चित रूप से की जाएगी।पुलिस ने यह इश्तेहार फिरार नक्सली अभियुक्त मृत्युंजय भुइयां उर्फ मृत्युंजय जी उर्फ अवधेश जी उर्फ मिथुन, पिता बाबूलाल भुइयां, निवासी ग्राम नावाडीह, थाना छिपादोहर, जिला लातेहार के आवास पर चिपकाया। इस दौरान गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में मुनादी कर आम लोगों को भी न्यायालय के आदेश और पुलिस की चेतावनी की जानकारी दी गई।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार फरार अभियुक्त मृत्युंजय भुइयां पर महुआडांड़ थाना में नक्सली गतिविधियों से जुड़े कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें प्रमुख रूप से—
(1) महुआडांड़ थाना कांड संख्या 18/25, दिनांक 01.05.2025
धारा 103(1)/326(g)/3(5) बीएनएस,
धारा 27 आर्म्स एक्ट,
धारा 17 सीएलए एक्ट।
(2) महुआडांड़ थाना कांड संख्या 64/23, दिनांक 26.12.2023
धारा 147/148/149/323/325/341/385/387/435/504/506 आईपीसी,
धारा 17 सीएलए एक्ट।
(3) महुआडांड़ थाना कांड संख्या 49/22, दिनांक 15.02.2022
धारा 147/148/149/435/323/325/341/385/387/504/506 आईपीसी,
धारा 10/13/16 यूएपी एक्ट,
धारा 17 सीएलए एक्ट एवं आर्म्स एक्ट।पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि नक्सलियों या आपराधिक गतिविधियों से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सभी निर्धारित लाभ दिए जाएंगे, जबकि कानून से भागने वालों के विरुद्ध किसी भी सूरत में सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नक्सलियों पर दबाव बढ़ने के साथ-साथ आम लोगों में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर विश्वास भी मजबूत हुआ है।

📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!

🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

झारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर

JharTimes Desk

JharTimes Digital Media: Your Authentic Source for Jharkhand News & Updates. Your premier destination for the latest and most reliable news from across Jharkhand! We are a dedicated local news agency committed to bringing you timely, accurate, and in-depth coverage of everything happening in the state.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button