अंजान शाह दाता की मजार पर लंगरखानी का भव्य आयोजन, सौहार्द की दिखी मिसाल

महुआडांड़ (लातेहार): परहाटोली नगर प्रतापपुर स्थित प्रसिद्ध अंजान शाह दाता की मजार पर 1 जनवरी 2026, गुरुवार को उर्स कमेटी की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लंगरखानी का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह मिलादखानी एवं फातिहा से हुई, जिसमें अंजान शाह दाता की याद में अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं की गईं। इसके बाद दोपहर 12 बजे से लंगरखानी की शुरुआत हुई, जिसमें दूर-दराज से आए जायरीन और स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर उर्स कमेटी के अध्यक्ष सह जेएमएम केंद्रीय सदस्य मोहम्मद मुस्तकीम ने कहा कि लंगरखानी का उद्देश्य आपसी भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। ऐसे आयोजन गंगा-जमुनी तहज़ीब की पहचान को जीवंत रखते हैं।वहीं जेएमएम युवा जिला सचिव परवेज आलम ने कहा कि धार्मिक व सामाजिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देते हैं।कार्यक्रम में महुआडांड़ उर्स कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद मुस्तकीम, युवा जिला सचिव परवेज आलम, महुआडांड़ सदर मोहम्मद इमरान, सेक्रेटरी मजहर खान, प्रखंड उपाध्यक्ष शहजाद आलम, अजाद अहमद, पूर्व महिला मोर्चा सदस्य अनिता मिंज, गुमला जेएमएम संयुक्त सचिव शकील खान, मोहम्मद अख्तर, हमीद अहमद, भोलू अहमद, रोज़न मियां, रशीद हजाम, मेहदी हसन, अरशद अंसारी, संजय टोप्पो, नसीम अंसारी, अतहर अंसारी, जगरनाथ नायक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!
🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करेंझारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर



