महुआडांड़ से केरल मजदूरी करने गए युवक की मौत

महुआडांड़ (लातेहार) महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ग्राम पारही केनाटोली निवासी अनिल नगेसिया (42 वर्ष) पिता कुंवर नगेसिया का गुरुवार की रात करीब 1 बजे राज्य केरल में अपने रूम में मौत हो गई। मृतक युवक के जीजा संत कुमार नगेसिया ने बताया कि चार महीने पहले अनिल नगेसिया मजदूरी करने केरल गया था। इसी के साथ रह रहे दोस्तो ने हमलोगों को बताया कि काम करने के बाद शाम को मार्केट गया था, वापस आने के बाद खाना खाकर सो गया, और सोया ही रह गया। जब दोस्त उसे उठाने गया। तो देखा मौत हो चुका थी। इसकी खबर वहां के स्थानीय मुंशी ने पुलिस को दिया। केरल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक का शव शनिवार चार बजे महुआडांड़ पारही केनाटोली लाया गया। जहा शव को देखने ग्रामीण की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना से पारही केनाटोली गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि अनिल नगेसिया परिवार के मुख्य कमाने वाला सदस्य था। जिसके मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक ने अपने पीछे तीन बच्चों छोड़ गया। वही जिला श्रम अधीक्षक दिनेश भगत को सूचना दिया गया। उन्होंने ने आश्वासन दिया व कहा कि मामले की जानकारी मिली है कागजी प्रक्रिया के बाद परिजन को राहत राशि दिया जाएगा।
📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!
🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करेंझारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर



