लूट कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

महुआडांड़ (लातेहार) महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2021 के लूट कांड में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा छापामारी कर महुआडांड़ थाना कांड संख्या 71/21, धारा 392 IPC के तहत दर्ज मामले में आरोपी जावेद अंसारी उम्र लगभग 25 वर्ष पिता कयूम अंसारी, ग्राम फुलवार बगीचा, थाना महुआडांड़, जिला लातेहार को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार आरोपी वर्ष 2021 के लूट मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश लगातार की जा रही थी। गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!
🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करेंझारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर



