JHARKHNAD NEWSLATEHARLOCAL NEWS

सांसद कालीचरण सिंह की पहल: कड़ाके की ठंड में ओरसापाठ पंचायत के विभिन्न बूथों पर कंबल वितरण


महुआडांड (लातेहार)।कड़ाके की ठंड को देखते हुए कालीचरण सिंह की पहल पर गुरुवार को महुआडांड प्रखंड अंतर्गत ओरसापाठ पंचायत में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सांसद के निजी कोष से संचालित किया गया, जिसके तहत पंचायत के विभिन्न बूथों पर लगभग 100 जरूरतमंद और गरीब ग्रामीणों के बीच कंबलों का वितरण किया गया।कंबल वितरण का कार्य महुआडांड प्रखंड के पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह एवं पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल द्वारा संयुक्त रूप से संपन्न कराया गया। इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि सांसद श्री कालीचरण सिंह सदैव क्षेत्र के गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उन्होंने अपने निजी कोष से यह राहत सामग्री उपलब्ध कराई, ताकि कोई भी जरूरतमंद ठंड से परेशान न हो।कार्यक्रम में ओरसा पंचायत के बूथ अध्यक्ष सह हिंदू समाज के अध्यक्ष उदय यादव भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने वितरण कार्य में सक्रिय सहयोग करते हुए कहा कि सुदूरवर्ती और ग्रामीण इलाकों में इस तरह की पहल समाज के अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाने का कार्य करती है।कंबल पाकर लाभुकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। स्थानीय ग्रामीणों ने सांसद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सहयोग से ठंड के मौसम में उन्हें बड़ी राहत मिलती है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!

🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

झारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर

JharTimes Desk

JharTimes Digital Media: Your Authentic Source for Jharkhand News & Updates. Your premier destination for the latest and most reliable news from across Jharkhand! We are a dedicated local news agency committed to bringing you timely, accurate, and in-depth coverage of everything happening in the state.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button