JHARKHNAD NEWSLATEHARLOCAL NEWS

लातेहार की सियासत में भूचाल! नगर पंचायत चुनाव 2026 में भाजपा का बड़ा धमाका, अध्यक्ष पद के लिए महेश सिंह पर लगी अंतिम मुहर

लातेहार। नगर पंचायत चुनाव–2026 को लेकर जिले की राजनीति में सोमवार की देर शाम बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब भारतीय जनता पार्टी ने अध्यक्ष पद के लिए महेश सिंह के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी। इस ऐलान के साथ ही लातेहार की सियासी तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई और चुनावी रणभेरी बज चुकी है। भाजपा जिला अध्यक्ष बंशी यादव ने शुभम संवाद से बातचीत में इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पार्टी नेतृत्व ने गहन मंथन के बाद सर्वसम्मति से महेश सिंह को भाजपा समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है।महेश सिंह कोई साधारण नाम नहीं, बल्कि संगठन की राजनीति में एक आजमाया हुआ चेहरा हैं। वे मनिका प्रखंड के पूर्व प्रमुख और पूर्व जिला परिषद सदस्य रह चुके हैं। क्षेत्र में उनकी पहचान एक आक्रामक, जुझारू और जमीन से जुड़े नेता के रूप में है, जिनकी पकड़ न केवल संगठन में बल्कि आम जनता के बीच भी मजबूत मानी जाती है। कार्यकर्ताओं में उनकी स्वीकार्यता और चुनावी अनुभव को देखते हुए भाजपा ने इस बार कोई जोखिम नहीं लिया और सीधा सियासी मास्टरस्ट्रोक खेला। कयास लगाए जा रहे हैं कि महेश सिंह 4 फरवरी को अपना नामांकन दाखिल कर चुनावी समर में उतरेंगे।गौरतलब है कि पिछले नगर पंचायत चुनाव में भाजपा की ओर से सीतामनी तिर्की ने जीत दर्ज कर पार्टी का परचम लहराया था। इस बार भी लंबे समय तक सीतामनी तिर्की और महेश सिंह के नाम को लेकर पार्टी के भीतर जबरदस्त मंथन चलता रहा। अंतिम क्षणों तक स्थिति स्पष्ट नहीं थी, लेकिन सोमवार की शाम भाजपा ने अपना पत्ता खोलते हुए साफ कर दिया कि लातेहार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पार्टी की पूरी ताकत अब महेश सिंह के पीछे खड़ी रहेगी।पार्टी सूत्रों के अनुसार, महेश सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने के पीछे जिले के उन पुराने, निष्ठावान और कर्मठ भाजपा नेताओं की अहम भूमिका रही है, जो वर्षों से संगठन की नींव मजबूत करने में जुटे हैं। इन्हीं नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व के समक्ष महेश सिंह के नाम की जोरदार पैरवी की, जिसके बाद पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया।

भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरूंगा” – महेश सिंह

प्रत्याशी घोषित होने के बाद महेश सिंह ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास और उम्मीद के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे पूरी मजबूती और ईमानदारी से खरा उतरेंगे। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्हें जबरदस्त जनसमर्थन और अपार स्नेह मिल रहा है, जिससे यह साफ संकेत मिलते हैं कि इस चुनाव में भाजपा की जीत तय है।नगर पंचायत चुनाव को लेकर अब लातेहार की राजनीति पूरी तरह उबाल पर है। भाजपा के इस ऐलान के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में मुकाबला और भी तेज, तीखा और निर्णायक होने की पूरी संभावना है।

📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!

🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

झारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर

JharTimes Desk

JharTimes Digital Media: Your Authentic Source for Jharkhand News & Updates. Your premier destination for the latest and most reliable news from across Jharkhand! We are a dedicated local news agency committed to bringing you timely, accurate, and in-depth coverage of everything happening in the state.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button