JHARKHNAD NEWSLATEHARLOCAL NEWS

नेतरहाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त, 15 हजार का जुर्माना



लातेहार अनुमंडल पदाधिकारी, लातेहार श्री अजय कुमार रजक के निर्देश पर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 11 जनवरी 2026 को नेतरहाट स्थित प्रभात विहार रोड पर संचालित भगवती स्टोर में निरीक्षण के दौरान बड़ी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य पदार्थों की बिक्री का गंभीर मामला सामने आया।निरीक्षण के समय पाया गया कि दुकान में विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ निर्धारित तिथि से काफी पहले ही एक्सपायर हो चुके थे, बावजूद इसके उन्हें खुलेआम बिक्री के लिए रखा गया था। मौके पर ही बड़ी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त की गई और मामले की जांच एवं अग्रेतर कार्रवाई के लिए खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, लातेहार को निर्देशित किया गया।इसके बाद दिनांक 12 जनवरी 2026 को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा श्री वीरेंद्र कुमार द्वारा संचालित भगवती स्टोर में जब्त की गई खाद्य सामग्रियों की विधिवत जांच की गई। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि लगभग 75 पैकेट विभिन्न ब्रांड के बिस्कुट,करीब 150 पैकेट कुरकुरे चिप्स एवं चनाचूर,
लगभग 100 बोतल विभिन्न ब्रांड के पेय पदार्थ,
तथा 5 पैकेट सोयाबीन बड़ीपूरी तरह से एक्सपायर हो चुके थे।सभी एक्सपायरी खाद्य सामग्रियों को उपस्थिति में नष्ट कर दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2006 की धारा 69 के तहत संबंधित दुकान संचालक पर 15,000 रुपये (पंद्रह हजार रुपये मात्र) का अर्थदंड लगाए जाने की अनुशंसा की गई, जिसे अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, लातेहार द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।दुकान संचालक को निर्देश दिया गया है कि वह चालान के माध्यम से निर्धारित सात दिनों के भीतर जुर्माना राशि जमा करें। साथ ही सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोहराए जाने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि इससे पूर्व दिनांक 10 जनवरी 2026 को किए गए औचक निरीक्षण के दौरान मिल्स क्राफ्ट में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक तथा झुमर रिसॉर्ट में एक्सपायरी ब्रेड एवं मसाले भी पाए गए थे। संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों को केवल गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थों का ही उपयोग एवं विक्रय करने का निर्देश दिया गया था।खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि आम जनता के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और जिले में इस प्रकार का जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि लोगों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।

📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!

🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

झारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर

JharTimes Desk

JharTimes Digital Media: Your Authentic Source for Jharkhand News & Updates. Your premier destination for the latest and most reliable news from across Jharkhand! We are a dedicated local news agency committed to bringing you timely, accurate, and in-depth coverage of everything happening in the state.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button