JHARKHNAD NEWSLATEHARLOCAL NEWS

संघर्ष की जीत: चंदवा प्रखंड के आन गांव निवासी नितिन कुमार बने झारखंड मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर

लातेहार से छोटू  उर्फ रमेश की रिपोर्ट


लातेहार  चंदवा प्रखंड के आन गांव निवासी नितिन कुमार को झारखंड मंत्रालय में सहायक अनुभाग पदाधिकारी (असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर) के पद पर नियुक्ति मिली है। सोमवार को मोराबादी स्थित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करकमलों से उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद नितिन कुमार ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा कि यह सफलता उनके लंबे संघर्ष, अनुशासन और निरंतर कठिन मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा, “संघर्ष कभी व्यर्थ नहीं जाता। जो व्यक्ति पूरे मनोयोग और ईमानदारी से प्रयास करता है, उसे एक दिन सफलता अवश्य मिलती है। नितिन कुमार ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने पिता राजेंद्र प्रसाद साहू, माता विमला देवी तथा बड़े भाई नीतीश कुमार को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग, मार्गदर्शन और विश्वास ने उन्हें हर कठिन परिस्थिति में आगे बढ़ने की ताकत दी।इस नियुक्ति से नितिन कुमार के परिवार में खुशी का माहौल है। वर्षों की मेहनत और प्रयासों के बाद मिली इस सफलता पर परिजन, रिश्तेदार और मित्रों ने उन्हें बधाइयां दीं। वहीं, आन गांव और आसपास के क्षेत्र में भी हर्ष और गर्व का वातावरण है। गांव के युवाओं के लिए नितिन कुमार की सफलता प्रेरणास्रोत बनकर सामने आई है, जो यह संदेश देती है कि साधारण पृष्ठभूमि से भी असाधारण उपलब्धि हासिल की जा सकती है।स्थानीय लोगों ने कहा कि नितिन कुमार की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित करेगी। समारोह में मौजूद अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने भी नितिन कुमार को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे अपने पद पर रहकर ईमानदारी और निष्ठा से राज्य की सेवा करेंगे।

📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!

🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

झारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर

JharTimes Desk

JharTimes Digital Media: Your Authentic Source for Jharkhand News & Updates. Your premier destination for the latest and most reliable news from across Jharkhand! We are a dedicated local news agency committed to bringing you timely, accurate, and in-depth coverage of everything happening in the state.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button