महुआडांड़ शराब दुकान विवाद: रोज़ की झड़प, थोक सप्लाई के दावे ने बढ़ाया तनाव

महुआडांड़ शराब दुकान में रोज़ाना ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच हो रही झड़प
नियमों की अनदेखी और कर्मचारियों की कथित मनमानी के आरोप
“खबर छापने से कुछ नहीं बिगड़ेगा” जैसे बयान से जनता में आक्रोश
जांच की मांग को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता सक्रिय
लातेहार जिला अंतर्गत महुआडांड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित अंग्रेजी शराब दुकान इन दिनों लगातार विवादों में घिरी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां लगभग रोज़ाना ग्राहकों और दुकान कर्मियों के बीच तीखी नोक-झोंक हो रही है आरोप है कि दुकान में शराब की बिक्री से जुड़े नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।
थोक सप्लाई के दावे ने बढ़ाया विवाद
जब दुकान कर्मियों से इन आरोपों के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कथित रूप से बेखौफ होकर यह स्वीकार किया कि महुआडांड़ के साथ-साथ गारू और नेतरहाट क्षेत्र में भी थोक में शराब की सप्लाई की जा रही है। कर्मचारियों का यह भी दावा है कि इसमें दुकान मालिक की पूरी पूंजी लगी हुई है और किसी भी हाल में सप्लाई रोकी नहीं जाएगी।सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि कर्मचारियों ने कथित रूप से यह भी कहा,“पत्रकार खबर छाप सकते हैं, इससे हमारा कुछ नहीं बिगड़ने वाला।”इस बयान के बाद इलाके में लोगों का गुस्सा और भी भड़क गया है।
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया
स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि थोक में शराब की सप्लाई हो रही है, तो यह सीधे तौर पर आबकारी नियमों का उल्लंघन है। इससे न केवल अवैध बिक्री को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि क्षेत्र में अपराध और असामाजिक गतिविधियों के बढ़ने का भी खतरा है।एक स्थानीय निवासी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा हर दिन दुकान पर विवाद होता है स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
JharTimes का संदेशJharTimes हमेशा आपके लिए सच्ची और जिम्मेदार खबरें लाने की कोशिश करता है। हम इस मामले पर प्रशासनिक कार्रवाई और आगे के हर अपडेट पर नज़र बनाए रखेंगे, ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके।
📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!
🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करेंझारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर



