लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय छात्र ने कीआत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव

लातेहार जिला के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत बेसना टोला में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 19 वर्षीय छात्र रवि रंजन सिंह ने आत्महत्या कर ली। यह घटना सोमवार रात की बताई जा रही है।रवि मनिका डिग्री कॉलेज में बीए का छात्र था और पढ़ाई के साथ-साथ कार वॉशिंग का काम कर परिवार की आर्थिक मदद भी करता था। परिजनों के अनुसार, सोमवार रात रवि ने खाना नहीं खाया और अपने कमरे में चला गया। मंगलवार सुबह काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला, तो घरवालों को अनहोनी की आशंका हुई।इसके बाद परिजनों ने पहले आसपास के लोगों को जानकारी दी और फिर मनिका थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना के सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, जहां का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। रवि कमरे के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला।पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, घटना के समय रवि के कान में ब्लूटूथ लगा हुआ था, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह आत्महत्या से पहले किसी से बातचीत कर रहा था। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है।परिवारिक जानकारी के मुताबिक, रवि की मां कुनिल कुंवर स्वास्थ्य सहिया के पद पर कार्यरत हैं। रवि तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।
📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!
🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करेंझारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर



