लातेहार में सीनियर जिला क्रिकेट लीग का आगाज़, ओल्ड इलेवन ने दर्ज की शानदार जीत

लातेहार जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित सीनियर जिला क्रिकेट लीग का शुभारंभ गुरुवार को जिला स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर खेल प्रेमियों की अच्छी खासी मौजूदगी देखने को मिली। जिला क्रिकेट संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह ने बताया कि यह लीग 11 जनवरी तक चलेगी।टूर्नामेंट का पहला मुकाबला ओल्ड इलेवन और शेरशाह रेड के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ओल्ड इलेवन की टीम 32.2 ओवर में 169 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से मोहम्मद मिराज ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 36 रन बनाए। वहीं विनय कुमार ने संयमित खेल दिखाते हुए 39 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की सहायता से नाबाद 36 रनों की पारी खेली।लक्ष्य का पीछा करने उतरी शेरशाह रेड की टीम 31.3 ओवर में 133 रन पर ही सिमट गई। टीम की ओर से शिवांक राज ने सर्वाधिक 33 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सके।ओल्ड इलेवन के मोहम्मद मिराज को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द डे चुना गया। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जिला क्रिकेट संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह ने प्रदान किया।मैच में स्कोरिंग की जिम्मेदारी समरेश बादल ने निभाई, जबकि अंपायरिंग आयुष कुमार और विजय कुमार ने की।
📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!
🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करेंझारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर



