JHARKHNAD NEWSLATEHARLOCAL NEWS

लातेहार में  पत्रकारिता में नैतिकता पर संगोष्ठी सह वनभोज, जिम्मेदार व संवेदनशील पत्रकारिता पर हुआ मंथन


लातेहार जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, लातेहार के तत्वावधान में 26 दिसंबर को शहर के मनोरम स्थल ललमटिया डैम परिसर में “ पत्रकारिता में नैतिकता” विषय पर संगोष्ठी सह वनभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है और उसके कंधों पर समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का समाज पर सकारात्मक और नकारात्मक—दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है, इसलिए खबरों के संकलन, लेखन और प्रकाशन में नैतिकता एवं जिम्मेदारी का पालन अत्यंत आवश्यक है।डॉ. चंदन ने पत्रकारिता के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूर्व में सीमित संसाधनों के बावजूद पत्रकार तथ्यपरक और जिम्मेदार रिपोर्टिंग करते थे। आज डिजिटल युग में संसाधनों की भरमार और त्वरित सूचना प्रसारण की होड़ के कारण पत्रकारों की भूमिका और भी चुनौतीपूर्ण हो गई है। ऐसे समय में बिना पुष्टि खबरें प्रसारित करना समाज के लिए नुकसानदेह हो सकता है। पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज में घटित अच्छी-बुरी घटनाओं, सामाजिक कुरीतियों, समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ जनता के सामने लाना है।कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरीय पत्रकार आशीष टैगोर ने कहा कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि वही व्यक्ति सच्चा पत्रकार कहलाता है, जो संवेदनशील होने के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और सत्यनिष्ठा का पालन करता हो।वरीय पत्रकार मनीष उपाध्याय ने कहा कि अपवादों को छोड़ दें तो आज भी समाज में ऐसे अनेक पत्रकार हैं, जो सकारात्मक सोच, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ पत्रकारिता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज में विश्वास बनाए रखने के लिए पत्रकारों को अपने आचरण और लेखन—दोनों में सावधानी बरतनी चाहिए।वहीं वरीय पत्रकार राजीव मिश्र ने कहा कि पत्रकार पूरी निष्ठा और लगन के साथ समाज में घटित घटनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी सच्चाई को सामने लाना पत्रकारिता की पहचान है।संगोष्ठी को पत्रकार वीरेंद्र प्रसाद, मुकेश कुमार सिंह, संजीत पांडेय सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया और पत्रकारिता में नैतिकता, निष्पक्षता एवं सामाजिक सरोकारों पर अपने विचार रखे।कार्यक्रम के समापन के बाद पत्रकारों के बीच आपसी संवाद और सौहार्द बढ़ाने के उद्देश्य से वनभोज का आयोजन किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों के साथ-साथ जनसंपर्क कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!

🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

झारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर

JharTimes Desk

JharTimes Digital Media: Your Authentic Source for Jharkhand News & Updates. Your premier destination for the latest and most reliable news from across Jharkhand! We are a dedicated local news agency committed to bringing you timely, accurate, and in-depth coverage of everything happening in the state.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button