JHARKHNAD NEWSLATEHARLOCAL NEWS

जमीन विवाद में महिलाओं पर हमला व छेड़छाड़ का आरोप, पीड़ितों ने लातेहार एसपी से लगाई न्याय की गुहार



लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत ओल्हेपाट गांव में जमीन विवाद को लेकर महिलाओं के साथ मारपीट और छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित महिलाओं ने लातेहार पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स्वागत कक्ष सह सहायता केंद्र में लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग की है।
पीड़ितों का आरोप है कि उनकी विवादित जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। आवेदन के अनुसार, ग्राम नवादा, पोस्ट-चिरू, प्रखंड-हेरहंज निवासी मुनिया देवी, सीता देवी, सुशीला देवी, गनवा देवी और शांति देवी की जमीन ग्राम ओल्हेपाट, प्रखंड-बालूमाथ में स्थित है, जिसका खाता संख्या सीएस-21 एवं प्लॉट संख्या 24 व 163 है। यह मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है।
महिलाओं का आरोप है कि मेसर्स ओमकार कोल वॉशरीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बिना किसी न्यायालयीय आदेश के उनकी जमीन पर जेसीबी मशीन चलाकर जबरन कार्य कराया जा रहा था। जब इसकी जानकारी मिलने पर महिलाएं मौके पर पहुंचीं और कोर्ट में मामला लंबित होने की बात कही, तब भी कार्य नहीं रोका गया।आरोप है कि 23 दिसंबर 2025 को कंपनी के इशारे पर मोहन उरांव, राजेश उरांव, रोहित उरांव, जितेंद्र तुरी समेत लगभग 100 अज्ञात लोगों ने महिलाओं के साथ मारपीट और छेड़छाड़ की। इस घटना में पांच महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। पीड़ितों का यह भी कहना है कि उन्हें अश्लील गालियां दी गईं और जान से मारकर फेंक देने की धमकी दी गई।घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और थाना में आवेदन देने को कहा गया, लेकिन पीड़ितों का आरोप है कि थाना में उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और उनकी मर्जी के खिलाफ आवेदन लिखवाया गया।अंततः पीड़ित महिलाओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों की गिरफ्तारी, तथा अपने मान-सम्मान और जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।मौके पर मौजूद आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष अमित पाण्डेय ने कहा कि आजसू रैयतों के साथ खड़ी है। किसी भी कीमत पर कंपनी की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो हम सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
इस दौरान शांति देवी, सीता देवी, सुशीला देवी, गनवा देवी के साथ-साथ आजसू नेता मुकेश कुमार, दीपक दुबे और रूपेश अग्रवाल भी मौजूद थे।

📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!

🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

झारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर

JharTimes Desk

JharTimes Digital Media: Your Authentic Source for Jharkhand News & Updates. Your premier destination for the latest and most reliable news from across Jharkhand! We are a dedicated local news agency committed to bringing you timely, accurate, and in-depth coverage of everything happening in the state.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button