JHARKHNAD NEWSLATEHARLOCAL NEWS

निजी पहल बनी उम्मीद की चादर, अनाथ बच्चों के बीच कंबल वितरण


महुआडांड़ कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए बनवासी कल्याण केंद्र सह जनजाति सुरक्षा मंच के जिला अध्यक्ष अजय उरांव, जिला संयोजक बालेश्वर बडाईक एवं प्रखंड प्रमुख संजय कुमार सिंह के द्वारा आरपीएस सेवा संस्थान अनाथ आश्रम, रामपुर (महुआडांड़) पहुंचकर अनाथ बच्चों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम सोमवार की शाम करीब 4 बजे आयोजित हुआ।कंबल पाकर अनाथ बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। इस अवसर पर सरना समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं आरपीएस सेवा संस्थान के अधिकारी श्रवण यादव भी मौके पर मौजूद रहे और इस मानवीय पहल की सराहना की।उपस्थित लोगों ने कहा कि समाजसेवी अजय उरांव द्वारा अपने निजी खर्च से किया गया यह कार्य न केवल जरूरतमंद बच्चों को ठंड से राहत पहुंचाने वाला है, बल्कि समाज के अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।इस अवसर पर सभी अनाथ बच्चों एवं आरपीएस सेवा संस्थान चेरीटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजकों को इस महान मानव सेवा कार्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं, बधाई एवं धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम सामाजिक एकजुटता और मानवता का सशक्त संदेश देकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!

🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

झारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर

JharTimes Desk

JharTimes Digital Media: Your Authentic Source for Jharkhand News & Updates. Your premier destination for the latest and most reliable news from across Jharkhand! We are a dedicated local news agency committed to bringing you timely, accurate, and in-depth coverage of everything happening in the state.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button