JHARKHNAD NEWSLATEHARLOCAL NEWS

ओरसा गोलीकांड में फरार आरोपियों के घर चिपका इश्तेहार, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की–जप्ती

ओरसा गांव में अयूब अहमद गोली हत्याकांड से जुड़ा मामला

फरार आरोपियों के घर न्यायालय का इश्तेहार चिपकाया गया

आत्मसमर्पण नहीं करने पर कुर्की–जप्ती की चेतावनी

थाना कांड संख्या 18/25 के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया

घटना का विवरण

लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसा गांव में हुए अयूब अहमद गोली हत्याकांड को लेकर पुलिस प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इस गंभीर आपराधिक मामले में संलिप्त और लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों के विरुद्ध माननीय न्यायालय के निर्देश पर इश्तेहार जारी किया गया है, जिसे विधिवत रूप से आरोपियों के घर चिपकाया गया।इस मामले में फरार आरोपी (1) राजू यादव, पिता – स्व. विष्णु यादव एवं (2) पंकज यादव, पिता – चंद्रनाथ यादव बताए गए हैं। दोनों आरोपी ग्राम मेढरुआ, थाना महुआडांड़, जिला लातेहार के निवासी हैं।

प्रशासन की कार्रवाई

पुलिस ने इश्तेहार चिपकाने के दौरान स्पष्ट निर्देश दिया है कि दोनों आरोपी शीघ्र माननीय न्यायालय अथवा महुआडांड़ थाना में आत्मसमर्पण करें। ऐसा नहीं करने की स्थिति में उनके विरुद्ध कुर्की–जप्ती की कार्रवाई की जाएगी।महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा ओरसा गोलीकांड एक गंभीर अपराध है। फरार आरोपियों को कई बार आत्मसमर्पण का अवसर दिया गया है। न्यायालय के आदेशानुसार इश्तेहार चिपकाया गया है। यदि वे समय रहते आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनकी संपत्ति की कुर्की–जप्ती की जाएगी।”

कानूनी पहलू

इस घटना को लेकर महुआडांड़ थाना कांड संख्या 18/25, दिनांक 01/05/2025 को मामला दर्ज किया गया है। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 326(g), 3(5) BNS, साथ ही धारा 27 आर्म्स एक्ट एवं धारा 17 सीएलए एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया

पुलिस की इस सख्त कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अपराधियों के बीच भय का माहौल देखा जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत होगी।


JharTimes संदेश:
JharTimes हमेशा आपके लिए सच्ची, निष्पक्ष और जिम्मेदार खबरें लाने की कोशिश करता है, ताकि आप हर महत्वपूर्ण घटनाक्रम से सही समय पर अवगत रह सकें।

📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!

🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

झारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर

JharTimes Desk

JharTimes Digital Media: Your Authentic Source for Jharkhand News & Updates. Your premier destination for the latest and most reliable news from across Jharkhand! We are a dedicated local news agency committed to bringing you timely, accurate, and in-depth coverage of everything happening in the state.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button