महुआडांड़ में कुहासे और कड़ाके की ठंड के बीच बच्चों को स्कूल जाने की मजबूरी, प्रशासन मौन

महुआडांड़ प्रखंड में इन दिनों भीषण ठंड और घना कुहासा लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर रहा है। तापमान में भारी गिरावट के कारण आम लोग घर से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद बच्चे और शिक्षक स्कूल जाने को मजबूर हैं। प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय या निर्देश नहीं दिया गया है, जिससे अभिभावकों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है।अभिभावकों का कहना है कि इतनी कड़ाके की ठंड में छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल बुलाना उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। ठंड और कुहासे के कारण सर्दी-खांसी, बुखार और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। यदि बच्चों की तबीयत खराब होती है तो तत्काल किसी तरह की सरकारी चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध नहीं हो पाएगी, फिर भी स्कूलों का संचालन लगातार जारी है।स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्कूलों में अस्थायी अवकाश घोषित किया जाए या कम से कम स्कूल समय में बदलाव किया जाए, ताकि बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता मिल सके।
📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!
🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करेंझारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर



