JHARKHNAD NEWSLATEHARLOCAL NEWS

युवा कांग्रेस लातेहार में नई टीम का गठन, अमित यादव लगातार दूसरी बार बने जिला अध्यक्ष

लातेहार युवा कांग्रेस संगठन में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत नई टीम का गठन किया गया है। इस क्रम में युवा कांग्रेस लातेहार के जिला अध्यक्ष पद पर अमित यादव लगातार दूसरी बार निर्वाचित होकर संगठन में अपनी मजबूत पकड़ साबित की है।इसके साथ ही संगठनात्मक ढांचे को और सशक्त बनाते हुए लातेहार विधानसभा अध्यक्ष के रूप में शहादत हुसैन उर्फ टिंकू बाबू तथा मनिका विधानसभा अध्यक्ष के रूप में ओमप्रकाश यादव का चयन किया गया है। वहीं इमरान अंसारी को जिला उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित किया गया।चुनाव परिणामों में अमित यादव की स्पष्ट बढ़त युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कुल लगभग 4000 मत डाले गए। स्क्रूटनी के बाद अमित यादव को 1704 वैध मत प्राप्त हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गुड्डू सिंह को 1680 मतों के बड़े अंतर से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। यह जीत संगठन में उनके कार्यकाल, सक्रियता और युवाओं के बीच उनकी स्वीकार्यता को दर्शाती है।समर्थकों में खुशी, बधाइयों का लगा तांता अमित यादव के पुनः जिला अध्यक्ष बनने की खबर से कांग्रेस संगठन और समर्थकों में उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया। उन्हें बधाई देने वालों में पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, माननीय विधायक रामचन्द्र सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कामेश्वर यादव, पंकज तिवारी, आफताब आलम, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, झारखंड प्रदेश प्रतिनिधि इफ्तेखार अहमद, सह प्रदेश सचिव विजय बहादुर सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव रामनरेश ठाकुर महुआडांड़ युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आमिर सुहेल,रवि कुमार सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल रहे।संगठन को मजबूत करने का संकल्प इस अवसर पर अमित यादव ने सभी मतदाताओं, कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेंगे तथा युवाओं की आवाज को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में युवा कांग्रेस लातेहार जिले में जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी।

📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!

🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

झारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर

JharTimes Desk

JharTimes Digital Media: Your Authentic Source for Jharkhand News & Updates. Your premier destination for the latest and most reliable news from across Jharkhand! We are a dedicated local news agency committed to bringing you timely, accurate, and in-depth coverage of everything happening in the state.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button