महुआडांड़ में पत्रकारों ने पूरे प्रखंड के ग्रामीणों को दी क्रिसमस पर्व की शुभकामनाएं

महुआडांड़ प्रखंड में क्रिसमस पर्व को लेकर खासा उत्साह और उल्लास देखने को मिल रहा है। पर्व के मद्देनज़र क्षेत्र में खुशियों का माहौल बना हुआ है। इसी कड़ी में महुआडांड़ के स्थानीय पत्रकारों ने पूरे प्रखंड के ग्रामीणों, क्षेत्रवासियों एवं सभी समुदायों को क्रिसमस पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। पत्रकारों ने अपने संदेश के माध्यम से कहा कि क्रिसमस पर्व प्रेम, भाईचारे, त्याग और मानवता का प्रतीक है। यह पर्व समाज में आपसी सौहार्द, शांति और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में इस पर्व से मिलने वाले संदेशों को जीवन में अपनाने की नितांत आवश्यकता है, ताकि समाज में आपसी सहयोग और सद्भाव बना रहे।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार लीली मुंजनी ने कहा क्रिसमस पर्व हमें प्रेम, शांति, सेवा और मानवता की सीख देता है। यह पर्व सभी को एक-दूसरे के प्रति सहयोग और सद्भाव की भावना से जोड़ता है। मैं महुआडांड़ प्रखंड के सभी ग्रामीणों, क्षेत्रवासियों और पाठकों को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं तथा ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। पत्रकारों ने यह भी कहा कि इस तरह के पर्व सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं और लोगों कोएक-दूसरे के करीब लाते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाला समय महुआडांड़ प्रखंड के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में नई उपलब्धियां लेकर आएगा तथा क्षेत्र निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा।
📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!
🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करेंझारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर



