JHARKHNAD NEWSLOCAL NEWS

होसिर गांव में दो पीसीसी पथों का शिलान्यास, डीएमएफटी फंड से विकास को मिली रफ्तार – रौशनलाल


बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत होसिर गांव में गुरुवार को जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफटी) फंड से निर्मित होने वाले दो महत्वपूर्ण पीसीसी पथों का विधिवत शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्रीय विधायक रौशनलाल चौधरी ने किया, जबकि सांसद प्रतिनिधि रविंद्र सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।शिलान्यास कार्यक्रम की शुरुआत गांव की महिलाओं द्वारा पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद जनप्रतिनिधियों ने विधिवत रूप से निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।पहली योजना के तहत होसिर गांव के मेन रोड से टोली हसनातु तक लगभग 550 मीटर लंबे पीसीसी पथ का निर्माण किया जाएगा। वहीं दूसरी योजना में चांदो महतो के घर से ग्वाट स्थल तक गार्डवॉल सहित पीसीसी पथ का निर्माण प्रस्तावित है। इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होने से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और बरसात के मौसम में होने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी।इस अवसर पर विधायक रौशनलाल चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में बीते 15 वर्षों की तुलना में वर्तमान एक वर्ष में कहीं अधिक विकास कार्य किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी कार्यों का रिपोर्ट कार्ड नए वर्ष के पहले पखवाड़े में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जनता के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सड़क, पुल और आधारभूत संरचना का विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
वहीं सांसद प्रतिनिधि रविंद्र सिंह ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) फंड के माध्यम से पिपरवार क्षेत्र में विकास की नई धारा बह रही है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय दिशा एवं डीएमएफटी की बैठकों में क्षेत्रीय समस्याओं को गंभीरता से उठाया गया, जिसका सकारात्मक परिणाम अब धरातल पर दिखाई देने लगा है।
कार्यक्रम में रामलाल महतो, मंडल अध्यक्ष रीना देवी, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण मंडल, धीरेंद्र शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह, विधायक प्रतिनिधि कमला महतो, दिलेश्वर महतो, माधुरी देवी, मोहन महतो, काशी महतो, राघवेंद्र प्रसाद, अर्जुन महतो, दिलीप अंबष्ठ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।खनन प्रभावित क्षेत्रों में डीएमएफटी फंड के प्रभावी उपयोग का यह शिलान्यास एक और सशक्त उदाहरण है, जो ग्रामीण जीवन स्तर को बेहतर बनाने और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!

🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

झारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर

JharTimes Desk

JharTimes Digital Media: Your Authentic Source for Jharkhand News & Updates. Your premier destination for the latest and most reliable news from across Jharkhand! We are a dedicated local news agency committed to bringing you timely, accurate, and in-depth coverage of everything happening in the state.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button