हेनार ग्राम में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण, बीडीओ अभय कुमार रहे मौजूद

गारू प्रखंड के हेनार ग्राम में शुक्रवार दोपहर को जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया गया। यह वितरण मुख्यमंत्री कंबल वितरण योजना के तहत किया गया, जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार स्वयं उपस्थित रहे और ग्रामीणों को कंबल प्रदान किए।इस अवसर पर बीडीओ अभय कुमार ने बताया कि शीतलहर और बढ़ती ठंड को देखते हुए राज्य सरकार के निर्देशानुसार गारू प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में जरूरतमंदों की पहचान कर उन्हें ठंड से राहत देने के उद्देश्य से कंबल वितरित किए जा रहे हैं। हेनार ग्राम में विशेष रूप से वृद्ध, विधवा, दिव्यांग एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को प्राथमिकता दी गई।ग्रामीणों ने बताया कि लगातार गिरते तापमान के कारण रात के समय ठंड काफी बढ़ गई है। ऐसे में कंबल मिलना उनके लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। कई लाभार्थियों ने सरकार और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिली सहायता से उन्हें ठंड से बचाव में काफी मदद मिलेगी।बीडीओ ने मौके पर मौजूद कर्मियों को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र जरूरतमंद योजना से वंचित न रहे और कंबल वितरण की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में गारू प्रखंड के अन्य गांवों में भी कंबल वितरण अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि ठंड के मौसम में कोई भी जरूरतमंद असहाय न रहे।
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधि, प्रखंड कर्मी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!
🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करेंझारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर



