महुआडांड़ चर्च में 34 जोड़े के सामूहिक शादी संपन्न

महुआडांड़ प्रखंड संत जोसेफ चर्च सहित संत जेवियर चर्च गोठगांव,पकरी पाठ,साले,चेतमा एवम तुन्दटोली सहित प्रखंड के विभिन्न चर्चो मे शनिवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया।जिसमे पल्ली पुरोहितों द्वारा इसाई धर्म विधि से विवाह संस्कार में समाज के नियम के अनुसार जीवन यापन के लिए विवाह सूत्र में बांधा गया एवं सामाजिक व धार्मिक अधिकार दिये गये।इस दौरान महुआडांड़ संत जोसेफ चर्च में मुख्य अनुष्ठान कत्ता फादर अरोगय राजऔर फादर सदीप द्वारा मिस्सा पूजा करा के विवाह संस्कार ग्रहण कराया गया।प्रखंड में कुल 34 जोड़ो की सामुहिक शादी कराई गई।चर्च में सभी जोड़ों की पवित्र विवाह संस्कार की आशिष हुई एवं महाप्रसाद ग्रहण कर पति पत्नी के रूप में एक दुसरे को जीवन साथी चुना,विवाह मे आये सैकड़ो लोगों ने जोड़ो को बधाई दी।गौरतलब है कि मसीही परिवार की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए इससे पूर्व चर्च परिसर में मिस्सा पूजन का आयोजन किया गया।पूजा एवं विवाह कार्य संपन्न होने के बाद संक्षिप्त रूप से चर्च परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।वही इस मौके पर वर वधू पक्ष समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरूष उपस्थित थे जिन्होंने नए जोड़ो को अपना आशीर्वाद दिया।वही महुआडांड़ के बड़े चर्च में हेड प्रचार आनंद टोप्पो ,सिस्टर स्वाति सहित महिला संघ काथलिक सभा के सदस्य द्वारा मिस्सा पूजा और गाने का जिम्मेदारी निभाई गई।
फोटो-
📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!
🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करेंझारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर



